• Wed. Oct 14th, 2026

सरायकेला वार्ड नंबर 3 में दुर्गापूजा के पूर्व लगाई जा रही लाइट* *नगर पार्षद ज्योति साहू की पहल से राहगीरों और वार्डवासियों को मिलेगी राहत*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 14, 2026
crescent ad
सरायकेला- नगर पंचायत सरायकेला के वार्ड नंबर 3 में मंगलवार को नगर पार्षद ज्योति साहू के पहल पर दुर्गापूजा के पूर्व पुरे वार्ड में लाइट लगवाई जा रही है। इससे दुर्गापूजा के दौरान आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी।
बताया गया कि वार्ड में रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को अंधेरे के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए नगर पार्षद ज्योति साहू की पहल पर लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है।
इससे रात में लोगों का आवागमन आसान होगा और दुर्गापूजा के दौरान क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी।
लाइट लगने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed