• Sat. Oct 10th, 2026

अवैध शराब पर थाना प्रभारी दीपक सिंह का प्रहार,50 क्विंटल जावा महुआ किया नष्ट।

admin's avatar

Byadmin

Oct 10, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बड़कागांव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो, मुरलीपहाड़, महुगाई समेत अन्य स्थानों पर छापेमारी की गई

।इस दौरान करीब 50 क्विंटल अवैध जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *