• Sat. Oct 10th, 2026

अजय सहयोग फाउंडेशन का अनूठा डांडिया: भक्ति संगीत, नौ कन्या पूजन और संघर्षशील महिलाओं का होगा सम्मान

admin's avatar

Byadmin

Oct 10, 2026
crescent ad

 

धनबाद। कोयलांचल में इन दिनों डांडिया कार्यक्रमों की धूम है। विभिन्न आयोजनों में आकर्षक सजावट, म्यूजिक, सेलिब्रिटी, नामचीन गायक-गायिकाओं और लजीज व्यंजनों के माध्यम से लोगों को आकर्षित किया जा रहा है। वहीं, अजय सहयोग फाउंडेशन इस बार पारंपरिक संस्कृति, भक्ति और सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखकर एक अलग अंदाज में डांडिया कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।

फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में आधुनिक चकाचौंध के बजाय धार्मिक आस्था और सामाजिक सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्तिमय संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरे माहौल को भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर किया जा सके।इस आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण समाज की उन संघर्षशील महिलाओं का सम्मान होगा, जिन्होंने जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं और परिवार का सहारा बनीं। फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसी महिलाओं के संघर्ष, समर्पण और आत्मनिर्भरता को पहचान दिलाना तथा समाज के सामने उनके योगदान को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करना है।

उक्तजानकारी शुक्रवार, 9 अक्टूबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को दी गई। मौके पर अजय सहयोग फाउंडेशन की अध्यक्ष नीतू तिवारी के साथ दीपमाला मेहता, नेहा सिंह, सोनी कुमारी, तनुश्री अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल और रंजना सिंह रिंकू सहित फाउंडेशन की कई महिला सदस्य उपस्थित थीं।

फाउंडेशन की इस पहल को धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को मंच देने और समाज में संघर्षशील महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *