• Fri. Oct 9th, 2026

पुटुंगा स्कूल के विकास को मिलेगी नई गति, प्लस टू की मान्यता दिलाने का प्रयास करेंगे: जोबा माझी

admin's avatar

Byadmin

Oct 9, 2026
crescent ad

 

आनंदपुर: प्रखंड के सुदूरवर्ती उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुटुंगा में शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने पारंपरिक पत्थर धुलाई कार्यक्रम में भाग लिया। वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही विद्यालय में मौजूद समस्याओं से सांसद और बीडीओ को अवगत कराया। विद्यालय के सचिव पीटर भुइंया ने भी अपने विचार रखे। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि पुटुंगा विद्यालय ने लंबे संघर्ष के बाद उत्क्रमित उच्च विद्यालय तक का सफर तय किया है। कभी खपरैल भवन से शुरू हुए इस विद्यालय में धीरे-धीरे संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। वर्तमान में विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन शिक्षा की बेहतर व्यवस्था के लिए अभी कई बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने की जरूरत है। सांसद ने कहा कि शिक्षित समाज के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना आवश्यक है। क्षेत्र के प्रत्येक घर तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त किया कि बच्चों के खेलने के लिए मैदान सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी। विद्यालय की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास होगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में विद्यालय को प्लस टू की मान्यता दिलाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। साथ ही विद्यालय में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर करने की दिशा में पहल की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। कार्यक्रम में रोबोकेरा थाना प्रभारी लालू प्रसाद, मनोहरपुर के उपप्रमुख दीपक एक्का, जुनूल कंडुलना, कोमल भुइंया, अजय कच्छप, कालीपद सोरेन, सूर्य प्रताप सिंहदेव, ग्राम मुंडा राजेश भुइंया, पीटर भुइंया, सूरसेन भुइंया, संजीव गंताइत, राजू सिंह, शिक्षक मनोज कुमार सिंह, बिराजमनी बुढ़, इंदु लालिमा तोपनो, पालेश्वर महतो और रोलेश पुरती समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *