• Fri. Oct 9th, 2026

चक्रधरपुर के सिल्फोरी आदिवासी मुंडा टोला में निःशुल्क विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Oct 9, 2026
crescent ad

 

*चक्रधरपुर, 09 अक्टूबर 2026 | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डी एल एस ए मौहम्मद शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के द्वारा प्रखंड चक्रधरपुर के पंचायत सिल्फोरी, ग्राम सिल्फोरी के आदिवासी मुंडा टोला में निःशुल्क विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता ग्रामीण मुंडा श्री लोकनाथ सामर्थ ने की।

 

शिविर में चाईबासा उप LADC अधिवक्ता सुरेन्द्र दास ने ग्रामीणों को विधिक सेवा प्राधिकार की संरचना एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों से संबंधित कानून, उनके अधिकार एवं संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (RTE), मिशन वात्सल्य के तहत फोस्टर केयर एवं स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में बताया । साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं पोक्सो एक्ट जैसे अपराधों के बारे में जागरूक किया गया और बताया गया कि यह सभी गंभीर अपराध की श्रेणी में आते हैं।

 

शिविर में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं — अबुआ आवास योजना, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, KCC लोन, किसान समृद्धि योजना, आशा योजना, जागृति योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना, सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बारे में भी विशेष रूप से जानकारी दी गई, जिसके तहत राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु प्रतिमाह सम्मान राशि प्रदान की जाती है, तथा इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई।

श्री दास ने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ लेने हेतु अपने दस्तावेजों की छायाप्रति अपने अधिकार मित्र या ग्राम के मुंडा को उपलब्ध कराएं, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन कर संबंधित विभाग को अग्रसारित किया जा सके।

 

शिविर में राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता, मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) एवं पीड़ित मुआवजा योजना, श्रमिक निबंधन की भी जानकारी दी गई।

 

इस जागरूकता शिविर को सफल बनाने में अधिकार मित्र श्वेता रवानी, उदयराम प्रधान, राजमुनि गागराई, रीना प्रधान, अनिता गिलुवा, राजेश नायक, राहुल प्रधान, मंजू जामुदा, राजेन्द्र महतो, पिंकी बोदरा ने सराहनीय योगदान दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *