• Fri. Oct 9th, 2026

गम्हरिया प्रखंड के हिदिबिली फुटबॉल मैदान में भूमि रक्षा ग्रामीण एकता मंच 21वां स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न

admin's avatar

Byadmin

Oct 9, 2026
crescent ad

 

गम्हरिया प्रखंड के टेन्टोपोसी प्रोजेक्ट के विरोध में चार पंचायतों के 23 गांवों के ग्रामीणों द्वारा गठित भूमि रक्षा ग्रामीण एकता मंच, 21वां स्थापना दिवस समारोह 9 अक्टूबर को हिदीबिली मैदान में सम्पन्न हुआ , जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा शपथ लिया गया। पेसा कानून के अंतर्गत ग्राम सभा को प्रदत शक्तियों के बारे में गांव गांव अवगत कराएगा जाएगा और ग्राम सभा को इस स्रोतों को बताया जाएगा। इससे अरिजत संसाधनो के द्वारा ग्राम के विकास का कार्य किया जाएगा।

 

इस मौके पर कई अतिथियों का आगमन हुआ सभी अतिथियों को एकता मंच के सदस्यों द्वारा स्वागत करते हुए मंच पर पहुंचाया।

कार्यक्रम में समाजसेवी के उपस्थित हुए। सभी ने जल, जमीन ,जंगल सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। मंच को अभी तक जीवित रखने का एक उद्देश्य है भविष्य में किसी भी तरह का स्थापना विस्थापन या अवैध भूमि अधिकरण होता है तो पुन: भुमि रक्ष ग्रामीण एकता मंच चट्टान की तरह फिर से खड़ा हो जाएगा।

 

प्रभात रंजन महतो ने कहा कि भूमि रक्षा ग्रामीण एकता मंच कि स्थापना 9 अक्टूबर 2005 किया गया।

प्रत्येक साल 9 अक्टूबर को हिदीबिली मैदान में स्थापना दिवस मनाया जाता है। गम्हरिया प्रखंड के टेन्टोपोसी क्षेत्र के चार पंचायत के 23 गांवों के ग्रामीणों को मिलाकर भूमि रक्षा ग्रामीण एकता मंच बनाया गया। टेन्टोपोसी प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में जल ,जंगल ,जमीन की रक्षा के लिए भूमि रक्षा एकता मंच बनाया गया। आदिवासी मूलवासी के जमीन को बचाना है।

भूमि रक्षा एकता मंच सरायकेला खरसावां जिला एवं झारखंड का बहुत बड़ा ग्रामीण आन्दोलन है। आसपास दूर दराज से 50 हजारों की संख्या ग्रामीणों उपस्थित हुए।

 

भूमि रक्षा ग्रामीण एकता मंच स्थापना के उत्सव पर सुंदरी पुरूलिया झूमर अखाड़ा के द्वारा एक से एक बढ़कर झूमर गीतों से सबको झुमाया एवं अन्य झूमर कलाकारों ने अपने सुरीले झूमर गीतों पर दर्शकों झूमने लगे।

 

क्रार्यक्रम को सफल बनाने में भूमि रक्षा ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष – प्रभात रंजन महतो ,सचिव – जितेन सोरेन , सारथी महतो (पूर्व जिला परिषद), संस्थापक सदस्य- सुरेंद्र सुंडी ,मुनीराम महतो, रतनलाल महतो रमेश महतो धनंजय महतो , संगीता महतो (पंचायत सदस्या) ,पूर्व मुखिया फोरमैन सोरेन, नरेश महतो, मीडिया प्रभारी कारण महतो , भारत महतो ,सानो महतो , मनोज महतो , हराधन महतो , देबू महतो , धर्मेंद्र सोरेन , गोविंद महतो, मनोज महतो , रोईबू महतो , गोपाल महतो ,समीर महतो , पवन महतो , लक्ष्मी सोरेन, फूलमनी टुडू ,विजय महतो एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *