
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय चौकीदार अनुकंपा समिति के निर्णय के आलोक में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त दो आश्रित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 30 सितंबर, 2026 को आयोजित जिला स्तरीय चौकीदार अनुकंपा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मृत चौकीदारों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर चौकीदार के पद पर नियुक्ति प्रदान करने की कार्रवाई की गई है। निर्धारित प्रक्रिया, शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताओं के सत्यापन तथा संबंधित नियमों के अनुपालन के पश्चात नियुक्ति की गई है।

अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में श्री सोम मार्डी, पिता-स्वर्गीय कल्याण मार्डी, ग्राम-नारायणबेड़ा, पो० एवं थाना-खरसावाँ, जिला-सरायकेला-खरसावाँ तथा श्री नील मोहन तांती, पिता-स्वर्गीय कार्तिक तांती, ग्राम-सामुरसाई, पो०-बड़ाबाम्बो, थाना-खरसावाँ, जिला-सरायकेला-खरसावाँ शामिल हैं।

नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उपायुक्त ने दोनों नवनियुक्त चौकीदारों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र में सौंपे गए दायित्वों का निर्धारित नियमों के अनुरूप अनुपालन सुनिश्चित करें।
नियुक्ति आदेश में निर्धारित शर्तों के अनुसार नियुक्त अभ्यर्थियों को कार्यालय में पत्र प्राप्ति के 15 दिनों के अंदर योगदान करने तथा योगदान के समय निर्धारित स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा श्री अविनाश कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
