
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नवीनगर। आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को नवीनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी परीक्षित कुमार ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने किया।

बैठक में नवीनगर थाना क्षेत्र की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के अलावा जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में बीडीओ ओमकार वैभव सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर सूरज कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी सान्या द्विवेदी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार रजक समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में पूजा के दौरान बिजली और पानी की व्यवस्था, सड़क पर उड़ने वाली धूल से निजात, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा शराब की बिक्री एवं सेवन पर रोक लगाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने पूजा समितियों को प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अफवाह की सूचना तत्काल 112 या थाना पुलिस को देने की अपील की गई। सभी पूजा समितियों को पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। मौके पर सूर्यवंश सिंह, श्यामबिहारी सिंह, सतेंद्र सिंह, संतन सिंह, राकेश सिंह, कौशल सिंह उर्फ भंटा सिंह, सुनील बोस, मुरारी सिंह, इंदल सिंह, विकास कुमार, प्रदीप सिंह, गुलाम मोहम्मद उर्फ मुन्ना, ओमप्रकाश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
