• Tue. Oct 6th, 2026

Adityapur : आरआईटी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न,पूजा पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्था पर हुई चर्चा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 5, 2026
crescent ad
आदित्यपुर  । दुर्गापूजा को लेकर आरआईटी थाना परिसर में थाना प्रभारी रविकांत पाराशर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के 24 लाइसेंसी एवं गैर लाइसेंसी पूजा पंडालों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि शामिल हुए।
पूजा समितियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। अधिकांश समितियों ने पंडालों के आसपास महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की मांग की। साथ ही बिजली, पानी, सड़क एवं साफ-सफाई से संबंधित समस्याओं से भी अवगत कराया।
थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने पूजा समितियों से पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पर्याप्त संख्या में वालंटियर रखने की अपील की। उन्होंने महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था करने को कहा, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने सभी समितियों से निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर कई पार्षद एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *