• Mon. Oct 5th, 2026

हनुमंत कथा को लेकर नबीनगर में प्रेस वार्ता, 28 से 30 जनवरी 2027 तक होगा आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Oct 5, 2026
crescent ad

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

नबीनगर। आगामी श्री हनुमंत कथा आयोजन को लेकर रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को गौतम बुद्ध भवन, नबीनगर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परम पूज्य श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने की, जबकि मंच का संचालन मुकेश कुमार सिंह ने किया।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि श्री बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के श्री हनुमंत कथा का आयोजन 28, 29 एवं 30 जनवरी 2027 को नबीनगर में किया जाएगा। इसके पूर्व 27 जनवरी 2027 को भव्य जल यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को बड़े पैमाने पर कराने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर आयोजन को सफल बनाने तथा सनातन संस्कृति से जुड़ने की अपील की।

प्रेस वार्ता में उप प्रमुख लव कुमार सिंह, ललित नारायण सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, रामजन्म बाबू, अजय कुमार चौबे, विजय सिंह, वरुण कुमार, सूर्यवंश सिंह, तंतन अग्रवाल, शिक्षक संतोष कुमार, धनंजय कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, उमाशंकर सिंह, धीरेंद्र कुमार, अजय त्यागी, प्रमुख प्रतिनिधि भोला गुप्ता, सुरेश सोनी, अक्षय पाण्डेय, दीपक तिवारी, मुखिया प्रिंस सिंह, भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा सुजीत कुमार, मुकेश कुमार, मंजूषा कुमारी, ओमप्रकाश कुमार, राकेश रौशन, उमेश गुप्ता, राजेश कुमार, मिथलेश कुमार, पवन सोनी, शंभू जी, नरेंद्र कुमार पटवा, संजय कुमार, रीता देवी, सुनील बॉस, मंटू चंद्रवंशी, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुबोध सिंह एवं सालेश सिंह समेत अन्य लोगों की भी सहभागिता रही।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आयोजन में सहयोग करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही। आयोजन को लेकर नबीनगर क्षेत्र में तैयारियां तेज करने पर जोर दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *