• Sat. Oct 3rd, 2026

कुल्टी क्लब के समीप मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।

admin's avatar

Byadmin

Oct 3, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुलटी : कुल्टी नेक्स्टजन की ओर से शुक्रवार को सेल ग्रोथ वर्क्स के टाउनशिप स्थित कुल्टी क्लब के समीप मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री एवं कुल्टी विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार उपस्थित रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन की शुरुआत की।

मिनी मैराथन में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लड़कियों के लिए 3 किलोमीटरऔर लड़कों के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राकेश तिवारी, कुल्टी-1 मंडल अध्यक्ष मनमोहन राय, युवा अध्यक्ष युवराज, बुम्बा चौधरी, बिराज सिंह, मुक्तानंद राय, सहित अन्य गणमान्य लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को स्वस्थ रहने, अनुशासन अपनाने और खेलों के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। युवाओं को चाहिए कि वे ऐसे सकारात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने साथ अन्य युवाओं को भी प्रेरित करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *