• Tue. Sep 29th, 2026

विधायक चंद्रदेव महतो की पहल पर युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू, जल्द मिलेगी पानी की किल्लत से राहत

admin's avatar

Byadmin

Sep 29, 2026
crescent ad

 

सिंदरी। स्थानीय लोकप्रिय विधायक चंद्रदेव महतो की खास पहल पर क्षेत्र में गहराए जलसंकट को दूर करने के लिए फेज-2 वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (कुसमाटांड) पाइपलाइन को सुचारु करने का काम तेज हो गया है। तमाम तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को दूर करते हुए विभाग द्वारा रखीतपुर अंडरपास में क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर दोबारा शुरू करवा दिया गया है। मरम्मत कार्य तेज होने से क्षेत्र में जल्द ही सुचारु जलापूर्ति बहाल होने की पूरी संभावना है।

इस जनहित के कार्य को धरातल पर उतारने और सफल बनाने में ऊर्जावान प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी और समर्पित विधायक प्रतिनिधि सह पंचायत समिति सदस्य हीरालाल मोदक लगातार प्रयासरत रहे। दोनों नेताओं ने कार्यस्थल का समन्वय कर काम को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस सराहनीय और जनोपयोगी प्रयास में विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक तथा विभागीय अभियंता लखिराम मांझी दिन-रात जुटे रहे। इसके साथ-साथ श्यान कंपनी के केशव जी, अजहर जी और भूदेव जी ने भी तकनीकी बाधाओं को दूर करने में कड़ी मेहनत कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विधायक की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही उनके घरों तक पानी पहुंचने लगेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *