
Adityapur आदित्यपुर सेक्टर-7 स्थित न्यू हाउसिंग कॉलोनी के शिव काली मंदिर परिसर में सोमवार को भव्य शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया। भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्य आचार्य राजेश पाण्डेय और आचार्य ओम प्रकाश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया।
शिव काली मंदिर समिति के अध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समिति के महामंत्री बीरेन्द्र सिंह यादव ने यजमान के रूप में पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से मंदिर निर्माण कार्य की सफलता एवं शीघ्र पूर्णता की कामना की।
कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष सुबोध ठाकुर, कोषाध्यक्ष कैलाश पाठक, संयुक्त सचिव जतन कुमार, सह-कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। वहीं पूर्व पार्षद अंबुज कुमार पाण्डेय, वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि निर्माणाधीन शिव मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।
मंदिर परिसर में भविष्य में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
