• Fri. Sep 11th, 2026

बाघमुंडी : धनुडी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक संकट और सुविधाओं की कमी से आक्रोश, 247 बच्चों पर सिर्फ तीन शिक्षक ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 11, 2026
crescent ad
बाघमुंडी : पुरुलिया जिले के बाघमुंडी प्रखंड अंतर्गत धनुडी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर अभिभावकों में नाराजगी है।
रावड़, धनुडी और हरिडी मौजा से करीब 247 विद्यार्थी इस स्कूल में पढ़ते हैं, जबकि पढ़ाने के लिए महज तीन शिक्षक हैं। ऊपर से शिक्षकों को मिड-डे मील संचालन की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।
अभिभावक शारदाप्रसाद महतो, उपेंद्रनाथ महतो समेत कई अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। चहारदीवारी नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। परिसर में नियमित कचरा जमा होने और मिड-डे मील में निम्न गुणवत्ता का भोजन दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
वहीं ग्रामीणों के एक वर्ग ने प्रधान शिक्षक कमलाकांत दत्त पर चावल बेचने, समय पर स्कूल नहीं पहुंचने और स्कूल संचालन में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर अभिभावकों ने बाघमुंडी विधायक रहिदास महतो और प्रखंड प्रशासन से शिकायत की है।
हालांकि प्रधान शिक्षक कमलाकांत दत्त ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील में अंडा, मांस समेत प्रोटीनयुक्त पौष्टिक भोजन बच्चों को दिया जाता है और विद्यालय की बुनियादी सुविधाएं संतोषजनक हैं। साथ ही उन्होंने अतिरिक्त शिक्षकों की जरूरत को स्वीकार किया।
मामले के तूल पकड़ने के बाद गुरुवार को विद्यालय परिसर में शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें कई समस्याओं के समाधान पर सहमति बनी है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *