• Thu. Sep 10th, 2026

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल सहित रक्षा राज्य मंत्री को किया आमंत्रित , मिला आश्वासन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 10, 2026
crescent ad
जमशेदपुर । बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है.
कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची जाकर राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर आमंत्रण पत्र सौंपा तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. राज्यपाल ने करम महोत्सव के आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संबंध में जानकारी ली. प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, राज्यपाल ने महोत्सव में शामिल होने का आश्वासन दिया.
राज्यपाल से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में कुड़मी सेना के महासचिव सह सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अरविंद कुमार, वीणा महतो, गणेश कुमार और रोहित कुमार भी थे. कुड़मी सेना के महासचिव अरविंद कुमार ने कहा कि राज्यपाल के अलावा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची स्थित आवास पर भी जाकर उन्हें करम महोत्सव में शरीक होने के लिए स सम्मान आमंत्रित किया । उन्होंने भी कार्यक्रम में आने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है ।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *