• Mon. Sep 7th, 2026

सरायकेला : खेत में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी, चौका थाना क्षेत्र के उरमाल पंचायत के डुबूडीह टोला बारूडीह गांव में खीरा खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 7, 2026
crescent ad
सरायकेला : चौका थाना क्षेत्र के उरमाल पंचायत अंतर्गत डुबूडीह टोला बारूडीह गांव में खीरा के खेत के बीच एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान रास बिहारी महतो (42 वर्ष) डूंगरीडीह टोला भूचुनगडीह निवासी के रूप में हुई है। शव पर सीने और पेट में हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार मृतक सोमवार सुबह करीब 3 बजे घर से बाहर निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह करीब 9:30 बजे हाड़ू माझी की जमीन में लगे खीरा बाड़ी के अंदर उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और चौका थाना प्रभारी को सूचना दी गई। ग्रामीणों द्वारा निजी एंबुलेंस से शव को थाना लाया।
परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शव के साथ थाना पहुंची मृतक की पत्नी रेखा देवी (38 वर्ष), बेटा साधु चरण महतो, बेटी दीपाली महतो, ग्रामीण और उरमाल पंचायत के मुखिया भी मौजूद रहे।
परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द हत्यारे और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए। परिवार का एकमात्र कमाने वाला चले जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चौका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमडम के लिया सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस प्रशासन द्वारा कोई पुष्टि नहीं हुई।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *