• Mon. Sep 7th, 2026

Jamshedpur Tata Motors यूनियन की कमेटी मीटिंग आयोजित , बोनस पर हुई चर्चा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 7, 2026
crescent ad
जमशेदपुर । टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग यूनियन के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर मौजूद थे। कमेटी मीटिंग में वार्षिक बोनस समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
मीटिंग में उपस्थित यूनियन पदाधिकारियों एवं कमेटी मेंबरों ने बारी – बारी से बोनस समेत मेडिकल सेवा आदि पर अपने सुझाव दिए। वहीं अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बेहतर बोनस कराने में यूनियन को सक्षम बताया।
महामंत्री आरके सिंह ने हाल ही में हुए रूद्राभिषेक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सबों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों के लिए बना है। सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों से जो सराहना मिलती है , यही हमारे लिए आशीर्वाद और ऊर्जा है। बोनस समय से हो इसके लिए यूनियन प्रबंधन के समक्ष तमाम सुझाओं को सूचीबद्ध कर रखेगी।
उन्होंने कहा कि बोनस पर प्रबंधन के साथ वार्ता बहुत जल्द शुरू होगी। यूनियन पर जो भरोसा हमारे कर्मचारी भाईयों का है उस पर यूनियन हर संभव खरा उतरेगी। कमेटी मीटिंग को यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ कमेटी मीटिंग संपन्न हुआ।
शिक्षा मंत्री के निधन पर सबों ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अकास्मिक निधन पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिवार द्वारा गहरा दु:ख व्यक्त किया गया। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर शिक्षा मंत्री रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर माल्यार्पण एवं एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *