
सरायकेला : सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 में रामकृष्णा फाउंडेशन के अंतर्गत 10वें महारक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं बी.बी.डी.ए. (BBDA) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शक्ति सेनापति एवं प्लांट हेड कृष्णा कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और यह एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों के सेवा भाव की सराहना करते हुए भविष्य में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

शिविर में कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने अत्यंत उत्साह के साथ रक्तदान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कुल 630 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया, जो किसी भी संस्थान द्वारा आयोजित शिविर के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस रक्त का उपयोग आपातकालीन परिस्थितियों, दुर्घटनाग्रस्त मरीजों, थैलेसीमिया, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों के उपचार में किया जाएगा।

रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड सदैव अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी रही है। कंपनी प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करती है तथा केवल अपने कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों एवं समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए 24×7 रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन सुरक्षा इंचार्ज नवीन सिन्हा द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं स्वयंसेवकों के बीच समन्वय स्थापित कर शिविर को सुव्यवस्थित बनाया।
इस आयोजन में भूपेंद्र सिंह लोधी (CHRO), मानव संसाधन प्रमुख सत्यरंजन खटूआ, रणवीर सिंह तोमर, आदित्य प्रकाश, सत्य प्रकाश गुप्ता, सुष्मिता, गोपाल सिंहदेव, बिजय सिंह, रजनी कुमारी, शिप्रा, अंकिता चौधरी, ललन सिंह, बिद्याधर महतो, ललन कुमार, निशांत, विधान शर्मा, जितेंद्र पासवान, जनार्दन पारित, तापस पाल, प्रदीप बिस्वास, राजू सिन्हा, धनंजय, अमरदीप, अमन कुमार, अरुण सिंह, प्रेम, विशाल, संतोष महाकुड़, सुमन रॉय, रविशेखर तिवारी, पंकज मिश्रा, राकेश सिंह, चिमनलाल, डॉक्टर दिलीप कुमार, विष्णु घोष सहित सभी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में सभी रक्तदाताओं, जमशेदपुर ब्लड बैंक की टीम, बी.बी.डी.ए. के प्रतिनिधियों तथा सहयोगी कर्मचारियों के प्रति प्रबंधन ने आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प दोहराया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
