• Fri. Sep 4th, 2026

Adityapur : वार्ड 25 नेपाली बस्ती में रेलवे की अतिक्रमण कार्रवाई का विरोध,चंपई सोरेन के हस्तक्षेप से टली कार्रवाई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 4, 2026
crescent ad
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 25 स्थित मोहन नगर नेपाली बस्ती में शुक्रवार को रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। रेलवे की जमीन पर प्रस्तावित कार्य को लेकर बस्ती को खाली कराया जा रहा था।
रेलवे की इस कार्रवाई का वार्ड संख्या 25 की पार्षद उतरा प्रधान ने बस्तीवासियों के साथ मिलकर विरोध किया। बताया गया कि रेलवे की ओर से नेपाली बस्ती के लोगों को पूर्व में बस्ती खाली करने का नोटिस दिया गया था।
नोटिस के बाद शुक्रवार को रेलवे की टीम बस्ती में पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की।मामले की जानकारी मिलने पर पार्षद उतरा प्रधान बस्तीवासियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक चंपई सोरेन से मिलने।बस्तीवासियों ने अपनी समस्या रखते हुए उनसे आग्रह किया कि उनके घरों को नहीं तोड़ा जाए।
लोगों ने कहा कि लंबे समय से वे यहां रह रहे हैं और अचानक घर टूटने से उनके सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी।बस्तीवासियों की समस्या सुनने के बाद चंपई सोरेन ने तत्काल मौके से ही संबंधित डीआरएमओ से दूरभाष पर बातचीत की और मामले में हस्तक्षेप किया।
इसके बाद फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को टाल दिया गया। कार्रवाई फिलहाल टलने की सूचना मिलते ही नेपाली बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली।
बस्तीवासियों ने इस मामले में हस्तक्षेप करने और उनकी समस्या को तत्काल संज्ञान में लेने के लिए चंपई सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *