• Sat. Aug 22nd, 2026

सिंदरी के चासनाला में मजदूर शंकर मलिक की मौत से बवाल, ग्रामीणों ने कोलवाशरी का काम ठप कर मुआवजे के लिए दिया धरना

admin's avatar

Byadmin

Aug 22, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :सिंदरी के चासणाला के जी. टी. एस कम्पनी में काम करने के दौरान शंकर मलिक हाइवा के चपेट में आ गया जिससे शंकर मलिक की मौत घटना स्थल पर ही होगया उसकी मौत के खबर सुनते ही उसके गांव के लोगों ने कोलवासरी का काम ठप कर दिया!और मुवाजे को लेकर धरणा प्रदर्शन किया!शंकर मलिक का हाइवा दुर्घटना 17/8/26/को हूआ था!जब कम्पनी के द्वारा सुचना दिया गया की उसे रात्री को कोई मारकर फेक दिया गया है!कम्पनी अपना पल्लू झाड़ने के लिये ऐसा बयान दिया!लेकिन हकीकत यह है कि शंकर मलिक उसी कम्पनी में विगत बीस वर्षो से काम कर रहा था!उस कम्पनी में गाड़ी का साफ सफाई करता था!उस एवज में कम्पनी द्वारा उसे प्रति माह पंद्रह से वीस हजार महीना मिलता था!यह बातें उसी गांव के रहने वाले अजित कुमार महतो ने बताया की जब यह घटना घटी तो कम्पनी द्वारा उसे कहा गया की किसी ने मारकर फेक दिया है!जब अजित कुमार महतो ने बिडियो में देखा तो शंकर मलिक के ऊपर हाइवा चढ़ा दिया गया था!अजित महतो का कहना है!की कम्पनी अपना पिंड छुड़ाने के लिये ऐसा कहा और जब सिंदरी के डी. एस. पी आया तो कम्पनी को बैठकर बातें करने की सलाह दिया!अजित महतो ने कहा की कुछ दिन पहले इसी कम्पनी में एक आदमी का हाइवा से मौत होने के बाद बारह लाख पच्चास हजार रुपया मुवाजा दिया गया!वही मांगे हमलोगो का भी है कि शंकर मलिक के परिवार वालों को साढ़े बारह लाख और एक नौकरी दिया जय!अजित महतो ने यह भी बताया की इस क्षेत्र के विधायक और धनबाद के सांसद तक नहीं आये महतो ने यह भी आरोप लगाया की यहाँ के विधायक और सांसद सभी लोग कम्पनी के हाथों विक चूका है!इसलिये आज मृतक के परिवार और गांव के लोग पांच दिन से धरणा दिया जा रहा है लेकिन इस क्षेत्र के विधायक और सांसद मृतक के परिवार वालों को झाकने तक नहीं आया!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *