• Fri. Aug 21st, 2026

सरायकेला : दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम ए.के. जैन ने किया चांडिल जंक्शन का निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Aug 21, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल के महाप्रबंधक ए.के. जैन ने शुक्रवार को चांडिल जंक्शन रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।

 

उनके साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम और इंजीनियर भी मौजूद थे।

 

*किन-किन चीजों का किया निरीक्षण*

जीएम ने स्टेशन पहुंचकर *पार्किंग, टिकट काउंटर, प्लेटफार्म, साउंड सिस्टम, ओवरब्रिज और यात्रियों के लिए लगाए गए लिफ्ट* की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

उन्होंने विशेष रूप से लिफ्ट की कार्यक्षमता और सेल्फ फीचर की जांच की। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना BSSS के तहत चांडिल स्टेशन में हुए कार्यों की प्रगति भी देखी।

 

ए.के. जैन, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा

 

“हम सेफ्टी निरीक्षण के लिए आए थे। सबसे पहले आद्रा से बोकारो, पुरुलिया और चांडिल स्टेशन का निरीक्षण किया गया। चांडिल स्टेशन में बीएसएस के अंतर्गत जो काम हुए हैं उसकी समीक्षा की। जो काम बाकी हैं उन्हें कैसे पूरा करना है, इसकी जानकारी ली गई। लिफ्ट और अन्य यात्री सुविधाओं में जो सुधार की आवश्यकता है, उसे जल्द ठीक करने का निर्देश दिया गया है।”निरीक्षण के दौरान जीएम ने तकनीकी टीम के साथ स्टेशन की कमियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए जो भी सुधार जरूरी हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस दौरान रेल अधिकारी और स्टेशन कर्मी भी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *