• Thu. Aug 20th, 2026

सरायकेला : आमदा में चोरी के गहनों का बड़ा खुलासा , पांच लाख के जेवर बरामद, चार गिरफ्तार. जानिए पूरी खबर.

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 20, 2026
crescent ad
सरायकेला : खरसावां थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच आमदा ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुलगुलिया बस्ती आमदा में छापेमारी कर करीब पांच लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किया है।
इस मामले में पुलिस ने ललन मोदी उर्फ टीक्का मोदी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गुरुवार को आयोजित प्रेस काॅन्फेंस में सर्किल इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त 2026 को करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसावां थाना आमदा ओपी कांड संख्या 36 /2026 और 37/ 2026 में चोरी किए गए आभूषण गुलगुलिया बस्ती आमदा निवासी ललन सिंह मोदी उर्फ टीक्का सिंह मोदी के घर में छुपा कर रखे गए हैं।

सूचना का सत्यापन करने के बाद आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ललन मोदी के घर पर छापामारी की। पुलिस को देखते ही घर में मौजूद कुछ लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस ने पीछा कर ललन मोदी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी
में घर की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान एक अलमारी के नीचे जमीन पर रखे झोले में प्लास्टिक की पोटली बरामद हुई। पोटली खोलने पर उनमें बड़ी मात्रा में सोना ,चांदी के आभूषण और अन्य समान मिले। पुलिस के अनुसार बरामद सामान के संबंध में आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने मौके से चांदी की पायल , बिछिया , अंगूठी, ब्रेसलेट, कमरखोसनी , गले की चेन ,लाॅकेट , सिक्के, बिस्किट , पंजा समेत अन्य आभूषण बरामद किए । इसके अलावा सोने के लॉकेट, झुमके ,नथिया और ताबीज, एमआई कंपनी का एक स्विच ऑफ मोबाइल फोन तथा टाइटन कंपनी के हाथ घड़ी भी बर्बाद की गई। पुलिस ने बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख बताई है।
पूछताछ में पुलिस ने अनुसार चोरी के नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई। ललन मोदी ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार का मुख पेशा कथित रूप से बंद और सुनसान घर में चोरी करना है। पुलिस का दावा है कि बरामद सामान सरायकेला थाना, खरसावां थाना और आमदा ओपी क्षेत्र में हुई विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित है।
इस मामले में खरसावां थाना आमदा ओपी कांड संख्या 39/26 26 दिनांक 19 अगस्त 2026 को धारा 317(2) , 317(4), 317( 5 ) एवं 3 (5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में लालन मोदी उर्फ टिक्का मोदी ,उम्र 44 वर्ष,अनु मोदी उम्र 19 वर्ष, रूपा मोदी उम्र 22 वर्ष तथा कुंती मोदी उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ललन मोदी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ मानगो थाना और चक्रधरपुर थाना में चोरी तथा चोरी के समान से संबंधित मामले दर्ज है।
सर्किट इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने बताया कि आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। छापामारी के दौरान चोरी का करीब 5 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी ।इस कार्रवाई में आमदा ओपी प्रभारी पुलिस पु.अ.नि.निरीक्षक रामरेखा पासवान , पु.अ.नि.योगेश रजक ,स.अ.नि. रामकंशी तथा आरक्षी 1999 रोपना राम कांशी नाथ कांशी तथा आरक्षी -199 राजेन्द्र नाथ किस्कू शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आमदा और खरसावां क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद बढ़ी। फिलहाल पुलिस बरामद आभूषणों के वास्तविक मालिकों की पहचान करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद सामान किन-किन चोरी की घटना में जुड़ा है और इस नेटवर्क में अन्य कौन लोग शामिल है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *