• Thu. Aug 20th, 2026

सरायकेला : UMS विद्यालय के आंगन में अवैध बालू का भंडार, ग्रामीणों में आक्रोश

admin's avatar

Byadmin

Aug 20, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरूम टोला, बुरुडीह स्थित UMS विद्यालय के आंगन को पिछले एक महीने से अवैध बालू का गोदाम बना दिया गया है। इससे पूरे गांव में आक्रोश है।

 

*क्या है मामला* ग्रामीणों के अनुसार तिरुलडीह थाना क्षेत्र से रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों के जरिए बालू लाकर विद्यालय परिसर में स्टॉक किया जा रहा है। इसके बाद रात में ही हाइवा से बालू की तस्करी की जा रही है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि बुरुडीह गांव के एक-दो स्वार्थी दलालों के संरक्षण में यह अवैध कारोबार चल रहा है।

 

*बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर असर*

रातभर ट्रैक्टरों के आवागमन से न सिर्फ ग्रामीण और राहगीर परेशान हैं, बल्कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

 

*ग्रामीणों की मांग* ग्रामीणों ने कहा यह सिर्फ विद्यालय को बदनाम करने की साजिश नहीं है, बल्कि खुले तौर पर कालाबाजारी है। प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे और विद्यालय परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराए।”

 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मांग की है कि विद्यालय जैसे पवित्र स्थान का दुरुपयोग रोकने के लिए अविलंब छापेमारी कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। अब देखना है कि प्रशासन इस अवैध भंडारण पर कब कार्रवाई करता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *