
आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले में संभावित भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील इलाकों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
उपायुक्त ने कहा है कि नदियों, डैम, तालाबों एवं अन्य जलाशयों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए और संभावित जोखिम वाले स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं।
उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने, माइकिंग एवं अन्य माध्यमों से लोगों को सतर्क करने तथा स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है।
इसके अलावा सभी अंचलों में कंट्रोल रूम स्थापित कर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित करने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, जलजमाव वाले क्षेत्रों और तेज बहाव वाले नदी-नालों से दूर रहें तथा बच्चों को ऐसे स्थानों पर जाने से रोकें।
किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को देने का आग्रह किया गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
