
सरायकेला : चांडिल अनुमंडल के चांडिल प्रखंड अंतर्गत रसुनिया गांव के युवा खिलाड़ी शुभोजीत महतो ने इतिहास रच दिया। उनकी कप्तानी में Xavier School, Gamharia की Under-14 फुटबॉल टीम ने पहली बार Inter Jesuit Competition का खिताब अपने नाम किया।
*शानदार सफर, एकतरफा जीत*

शुभोजीत के नेतृत्व में Xavier School, Gamharia की टीम ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने क्रमशः St. Xavier, Basahatu, St. Thomas, Gandeydungri और Loyola School, Rerura को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में टीम ने Xavier School, Dholabani को मात देकर ट्रॉफी जीती।
*ऑलराउंड प्रदर्शन से जीते दो अवॉर्ड*
इस पूरी प्रतियोगिता में शुभोजीत के नेतृत्व और ऑलराउंड खेल की अहम भूमिका रही। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें Player of the Tournament और Best Tackle Player के सम्मान से भी नवाजा गया।
*फुटबॉल और क्रिकेट दोनों में माहिर*
खास बात यह है कि शुभोजीत सिर्फ फुटबॉल ही नहीं बल्कि क्रिकेट के भी प्रतिभाशाली ऑलराउंडर हैं। उन्होंने Under-14 स्तर पर JSCA जिला टीम, सरायकेला-खरसावां का दो बार प्रतिनिधित्व किया है। कम उम्र में दो अलग-अलग खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।
गांव में खुशी का माहौल
शुभोजीत की इस उपलब्धि से रसुनिया गांव, चांडिल प्रखंड और पूरे अनुमंडल में खुशी की लहर है। स्थानीय खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
खेल प्रशिक्षकों का कहना है कि शुभोजीत की यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र के उन बच्चों के लिए प्रेरणा है जो खेल को करियर बनाना चाहते हैं।
Xavier School, Gamharia और कप्तान शुभोजीत महतो को इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
