• Tue. Aug 18th, 2026

सरायकेला : चांडिल गोलचक्कर के पास एनएच-33 पर पहाड़ धंसा, मानीकुई-चांडिल मार्ग प्रभावित

admin's avatar

Byadmin

Aug 18, 2026
crescent ad

 

सरायकेला-खरसावां : जिले में टाटा-रांची एनएच-33 पर स्थित चांडिल गोलचक्कर के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान काटे गए पहाड़ का एक हिस्सा मंगलवार सुबह अचानक धंस गया।

पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मिट्टी कमजोर हो गई थी। इसी वजह से मानीकुई और चांडिल प्रखंड को जोड़ने वाले मार्ग पर पहाड़ का मलबा गिर गया और आवागमन बाधित हो गया।

*बड़ा हादसा टला* गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर कोई वाहन या बाइक सवार मौजूद नहीं था। अगर कोई वाहन गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

*गार्डवॉल नहीं बनाने से बढ़ा खतरा* स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ को काटा तो गया, लेकिन सुरक्षा के लिए गार्डवॉल नहीं बनाई गई। इसी कारण बरसात में मिट्टी धंसकर नीचे गिर गई।

पहाड़ धंसने से मलबा सड़क पर आ गया, जिससे चांडिल से सरायकेला जाने वाले मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

प्रशासन अलर्ट मौसम विभाग ने अभी और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे एनएच-33 पर सफर के दौरान सावधानी बरतें और पहाड़ के पास अनावश्यक रूप से न रुकें।

एनएचएआई अधिकारियों ने कहा कि बारिश रुकने के बाद स्थायी मरम्मत और सुरक्षा दीवार बनाने का काम किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *