
सरायकेला : भाजपा झारखंड प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. जटाशंकर पाण्डेय ने प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. पाण्डेय ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन के प्रति समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता डॉ. प्रदीप वर्मा पर विश्वास जताकर उन्हें राष्ट्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर सुशोभित किया है। यह निर्णय झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है।

डॉ. पाण्डेय ने विश्वास जताया कि डॉ. वर्मा अपने अनुभव और संगठनात्मक कुशलता से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में जरूर सफल होंगे। उनकी नियुक्ति से झारखंड भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
