• Mon. Aug 17th, 2026

Adityapur : दिंदली बस्ती शिव मंदिर में भव्य जलाभिषेक एवं कलश यात्रा, पार्षद राजरानी ने श्रद्धालुओं को बांटे भोग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 17, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 16 स्थित दिंदली बस्ती शिव मंदिर में सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर भव्य जलाभिषेक एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड पार्षद राजा रानी महतो ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने आदित्यपुर खड़काई नदी से पवित्र जल उठाकर कलश यात्रा निकाली और शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के उपरांत आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया। वार्ड पार्षद राजा रानी महतो ने सभी श्रद्धालुओं को सावन की अंतिम सोमवारी की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *