• Sat. Aug 15th, 2026

चांडिल डैम के खुले सभी 13 गेट, जमशेदपुर और बंगाल में बाढ़ का अलर्ट

admin's avatar

Byadmin

Aug 15, 2026
crescent ad

 

सरायकेला :लगातार बारिश के कारण चांडिल बहुउद्देशीय परियोजना के डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शनिवार शाम तक डैम के सभी 13 रेडियल गेट खोल दिए गए हैं।

*आज 4 बजे खोले गए 4 गेट* परियोजना अधिकारियों के अनुसार चांडिल डैम का जलस्तर रेड लेवल 183.22 के ऊपर पहुंच गया था। इसे देखते हुए आज शाम 4 बजे के आसपास 4 रेडियल गेट को डेढ़-डेढ़ मीटर तक खोला गया।

इससे पहले दो दिन पहले 9 रेडियल गेट खोले जा चुके थे। आज दोपहर 3 बजे तक 9 रेडियल में से 3 गेट 1 मीटर और 6 गेट आधा मीटर खुले थे। शाम को खोले गए गेटों के साथ ही एक स्लुइस गेट 1.30 मीटर और मुख्य नहर/केनाल गेट 95 सेमी भी खोला गया है।

*विस्थापित गांव और निचले इलाकों पर खतरा*

चांडिल डैम परियोजना-2 के अधिकारियों ने बताया कि जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विस्थापित गांव बाढ़ के पानी से न डूबें।

हालांकि, सभी गेट खुलने से नदी के निचले इलाकों में पानी का दबाव बढ़ गया है। प्रशासन ने पश्चिम बंगालऔर झारखंड के जमशेदपुर, जुगसलाई के निचले स्तर पर बसे इलाकों को अलर्ट पर रखा है। अधिकारियों का कहना है कि अगर रेडियल गेट 3 मीटर से ऊपर और खोले गए तो जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं।

डैम प्रबंधन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।चांडिल डैम घूमने पहुंचे पर्यटक का भीड़ नौका बिहार बोटिंग के साथ लिया आनंद देर शाम तक लोगो रहा जमा बड़ा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *