• Thu. Aug 13th, 2026

Adityapur : सफाई, कचरा प्रबंधन और हाई-मास्ट लाइटों को लेकर मेयर संजय सरदार ने सरकार से मांगा हस्तक्षेप

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 13, 2026
crescent ad
Adtyapur : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सफाई, कचरा निष्पादन और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।
इस संबंध में भेजे गए पत्र में बताया गया है कि जेआरडीसीएल (JARDCL) द्वारा निर्मित सड़कों एवं नालियों की सफाई नगर निगम अपने संसाधनों से करा रहा है, जिससे निगम पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ रहा है। वहीं आदित्यपुर और गम्हरिया बाजारों की सफाई एवं कचरा उठाव का खर्च भी निगम वहन कर रहा है,
जबकि बाजार से होने वाला राजस्व बाजार समितियों को प्राप्त होता है। पत्र में कचरा निष्पादन का कार्य कर रही क्यूब (CUBE) एजेंसी के कार्यों पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि एजेंसी की लापरवाही के कारण पिछले 15 से 20 दिनों से क्षेत्र में कचरा प्रबंधन प्रभावित हुआ है।
नगर निगम ने मांग की है कि यदि यह कार्य निगम को ही करना है तो एजेंसी को हटाकर निगम को इसकी जिम्मेदारी दी जाए। इसके अलावा कचरा निष्पादन के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने तथा जियाडा (JIADA) क्षेत्र में स्थापित हाई-मास्ट लाइटों के रखरखाव हेतु उन्हें नगर निगम को हस्तांतरित करने की मांग भी की गई है। निगम ने कहा है कि इन समस्याओं के समाधान से शहर में स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *