
पंकज ठाकुर
बड़कागांव।

जेपीएससी-जेएसएससी में अनियमितता के विरोध में विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा के झारखंड बंद का मंगलवार को बड़कागांव में असर दिखा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़कागांव चौक सहित आसपास के बाजार को बंद कराया और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक, बाजार और कुछ सरकारी कार्यालय भी बंद रहे।

बंद का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता ने किया। कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार से जेपीएससी-जेएसएससी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता जरूरी है। सरकार को आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर सकारात्मक पहल करनी चाहिए।
मौके पर उमेश दांगी, टूकेश्वर प्रसाद, सुधा कुमारी, पूजा कुमारी, रानी कुमारी, विनीता कुमारी, मोनिका कुमारी, रंजीत कुमार, खेमलाल महतो, श्रीकांत निराला, किशोर राणा, अवध किशोर कुमार, सुमन गिरी, सत्यजीत विद्या अलंकार, भगीरथ ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
