• Tue. Aug 11th, 2026

बोकारो थर्मल में SBI-नेक्सा का संयुक्त लोन मेला, ऑन-द-स्पॉट लोन के साथ ₹5 हजार तक एक्सचेंज बोनस

admin's avatar

Byadmin

Aug 11, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बोकारो थर्मल शाखा और हिंदुस्तान नेक्सा के संयुक्त सहयोग से बोकारो थर्मल में विशेष लोन एवं कार मेला आयोजित किया गया।

 

मेले का उद्देश्य DVC कर्मियों सहित आसपास के लोगों को बैंकिंग और ऑटो फाइनेंस की सुविधा उनके घर-द्वार तक उपलब्ध कराना रहा।

 

आयोजन के संयोजक महेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से DVC एवं आसपास के ऐसे कर्मचारियों और ग्राहकों तक पहुंचना है, जो समयाभाव या अन्य कारणों से शोरूम तक नहीं पहुंच पाते हैं।

 

इसी को ध्यान में रखते हुए बैंक और नेक्सा की टीम को ग्राहकों के बीच लाया गया।

 

उन्होंने बताया कि देश के प्रमुख ऋणदाता बैंक के रूप में SBI की ओर से योग्य आवेदकों के ऋण आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

साथ ही पात्र कर्मचारियों को कर्मचारी कोटा समेत बैंक की ओर से मिलने वाले अन्य लाभ उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।

 

लोन मेले में SBI के फाइनेंस पार्टनर भी मौजूद रहे, इच्छुक ग्राहकों के लिए ऑन-द-स्पॉट लोन आवेदन एवं फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

 

इसके अलावा विभिन्न कार मॉडलों को मेले में प्रदर्शित किया गया, जहां ग्राहकों ने वाहनों को नजदीक से देखा और उनकी जानकारी प्राप्त की।

 

आयोजक महेश कुमार ने बताया कि मेले के दौरान कार बुक करने वाले ग्राहकों को ₹5,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

 

आयोजकों ने लोगों से इस विशेष अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपने घर-द्वार पर उपलब्ध लोन, फाइनेंस और कार बुकिंग की सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *