• Tue. Aug 11th, 2026

Adityapur : मंदिर निर्माण कार्य में सहभागी बनना सौभाग्य की बात,गणेश महाली

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 11, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। झामुमो नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली ने मंगलवार को आदित्यपुर के सतबहिनी जमालपुर स्थित श्री श्री चंद्रमौलेश्वर नर्मदेश्वर शिव मंदिर के छत ढलाई निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर गणेश महाली ने कहा कि यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य में सहभागी बनना उनके लिए सौभाग्य और आत्मिक संतोष का विषय है।
उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र के सभी लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए निर्माण कार्य के सफल एवं निर्विघ्न रूप से पूर्ण होने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव समर्पित रहेंगे तथा समाज के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
कार्यक्रम में सिकंदर सिंह, मृत्युंजय शाह, गौतम शाह, नागेंद्र सिंह, लखपति सिंह, रोशन शाह, संतोष झा, अशोक सिंह, रोहित सम्राट, कृष्णा पंडित समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *