• Tue. Aug 11th, 2026

केरेडारी में निजी जमीन पर गौशाला बना रहे व्यक्ति के साथ मारपीट, तोड़ी गई गौशाला,थाना एवं अंचलाधिकारी से की गई कानूनी कार्रवाई की मांग

admin's avatar

Byadmin

Aug 11, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

प्रखण्ड केरेडारी थाना क्षेत्र के ग्राम केरेडारी निवासी मो. रबुल मियां पिता शमसुद्दीन मियां ने अपनी निजी जमीन पर गौशाला का निर्माण शुरू किया था। आरोप है कि दिनांक 03 अगस्त 2026 को ग्राम बरियातू के कुछ लोगों ने आकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।

 

पीड़ित मो. रबुल मियां का आरोप है कि मुखिया पति विकास कुमार पिता स्व नागेश्वर साव, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर कुमार साव पिता बुधन साव, तीरथ साव पिता स्व नागेश्वर, गन्दोरी साव पिता स्व दुखु साव, छक्कन भुइयां पिता स्व लेडा भुइयां ने सहित 5 लोगों ने एकराय होकर कुदाल से गौशाला को तोड़ दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, गर्दन पकड़ी गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की गई।

 

इस संबंध में मो. रबुल मियां ने केरेडारी थाना एवं अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और प्रशासन से न्याय की उम्मीद है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *