
Adityapur : आदित्यपुर स्थित सहारा गार्डन सिटी में आगामी गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, काली पूजा एवं महा छठ पूजा के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोसायटी के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्यों ने भाग लिया।
सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में शशांक गांगुली को मुख्य संरक्षक, प्रभात कुमार सिंह को अध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह को महासचिव, राम विलास पंडित को कोषाध्यक्ष तथा उषा देवी को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सहारा गार्डन सिटी में प्रतिवर्ष गणेश पूजा, मां दुर्गा पूजा, मां काली पूजा और महा छठ पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है।इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है,
जिसमें सोसायटी की महिलाएं और बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। भजन संध्या के लिए बाहरी कलाकारों एवं टीमों को भी आमंत्रित किया जाता है।नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
प्रत्येक शाम आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है। वहीं महासप्तमी, महाअष्टमी और महानवमी के अवसर पर भोग वितरण की विशेष व्यवस्था रहती है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी के लिए महिलाओं और बच्चों द्वारा लगभग एक माह पूर्व से नियमित रिहर्सल की जाती है।बैठक का संचालन राजीव रंजन ने किया, जबकि अंत में अभय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
