• Sun. Aug 9th, 2026

झरिया के हर घर पर लहराएगा तिरंगा, रागिनी सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया जनसंपर्क का मंत्र

admin's avatar

Byadmin

Aug 9, 2026
crescent ad

 

झरिया : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झरिया विधानसभा क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगने की तैयारी शुरू हो गई है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार को झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं के बीच तिरंगे का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर पहुंचकर लोगों को अपने आवास पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें और तिरंगा यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में जुट जाएं।

 

रागिनी सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की पहचान है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़कर स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करें।

 

विधायक ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि विभिन्न मंडलों से निकलने वाली तिरंगा यात्राओं में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि झरिया की गलियों से लेकर हर घर तक तिरंगे की शान दिखाई देनी चाहिए। अभियान का उद्देश्य केवल तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग में राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत करना है।

 

तिरंगा वितरण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क करने और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में केडी पांडेय, अवधेश साव, दिलीप भारती, संतोष शर्मा यश झा, संतोष रवानी समेत विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *