• Sun. Aug 9th, 2026

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Aug 9, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव प्रखंड के आगों पंचायत स्थित ग्राम उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवगढ़ के खेल मैदान उरेज में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गया। यह मैच यूएफसी क्लब उरेज के तत्वाधान में किया गया।मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि रित्विक कंपनी के एभीपी विजय कुमार कलाटुला , मुखिया निलम मिंज,पूर्व उपमुखिया रमन गंझू, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मुनेश्वर गंझू ,मुख्य संरक्षक समाज सेवी कोलेश्वर गंझू और जागेश्वर गंझू ने संयुक्त रूप से भगवान बिरसा मुंडा व नीलांबर पीतांबर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित शुरू किया। अतिथियों का स्वागत ढोल मांदर बजाकर तथा शिवानी और तनू ग्रुप के द्वारा नागपुरी गीत गाकर एवं नृत्य कर स्वागत किया गया। वही विशाल कुमार एवं जयनंदन गंझू के द्वारा टीम की ओर से बुके देकर अभिवादन किया गया।मैच की शुरुआत इतिज एवं सेहदा के बीच खेला गया।जिसमें से सेहदा टीम के विरुद्ध प्लेंटी सूट मारकर इतीज ने जीत हासिल किया।इसके बाद दूसरा मैच बरतुवा एवं पवन इलेवन रामगढ़ के बीच खेला गया।जिसमें पवन इलेवन रामगढ़ ने एक गोल से जीतकर बरतुवा को हराया।समाचार लिखे जाने तक तीसरा मैच इतिज बनाम पवन इलेवन रामगढ़ के बीच खेला जा रहा था।मौके पर समाजसेवी कोलेश्वर गंझू ने कहा कि आदिवासी भारत की मूल वासी है, क्योंकि आदिवासी आदिकाल से भारत में निवास करते आ रहे हैं और उनकी ही जमीन पर आदिवासी समुदाय को उनके हक अधिकार को छीना जा रहा है, लेकिन अब हम सब जागरूक हो चुके हैं।अपने हक और अधिकार किसी को छीनने नहीं देंगे, इसीलिए हम सभी विश्व आदिवासी दिवस मनाते हैं।मौके पर टूर्नामेंट को सफल बनाने में टूर्नामेंट के अध्यक्ष जयनंदन गंझू, उपाध्यक्ष संजय कु गंझू, सचिव विरन गंझू, उपसचिव अलबिन टोपो, विशाल गंझू, मुख्य संरक्षक कौलेश्वर गंझू, संरक्षक जागेश्वर गंझू, रमन गंझू, रामजीत गंझू, एतवा गंझू, महेश महतो , टिकेश्वर गंझू, दिनेश करमाली, नागेश्वर गंझू , कृष्ण गंझू, शिवनाथ गंझू , प्रेम गंझू , संजय गंझू, श्याम कु रंजन उर्फ श्याम ठाकुर , सावन गंझू , अजय गंझू, धीरज गंझू, अनिल गंझू , दुर्गा मरांडी, सचिन गंझू, मुकेश गंझू , शमशेर आलम , अरविंद सिंह प्रदीप कुमार एवं यूएफसी कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *