
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना कांड संख्या 79/26 से संबंधित दो अभियुक्तों के साथ एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के झरी गांव निवासी आमोद शर्मा एवं लालदेव शर्मा के रूप में की गई है। दोनों की गिरफ्तारी टंडवा थाना कांड संख्या 79/26 के तहत की गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुधन विगहा गांव निवासी मंदीश यादव उर्फ मरिश यादव को भी गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि उसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
