
सरायकेला – 23वीं जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन पहले 10 और 11 अगस्त को सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रस्तावित था। लगातार हो रही बारिश के कारण मैदान के कीचड़युक्त होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन के कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सरायकेला-खरसावां ने प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया है। अब यह प्रतियोगिता 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
इधर, 21 और 22 अगस्त को धनबाद जिले में तीसरी झारखंड राज्य स्तरीय सब-जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें अंडर-14 बालक-बालिकाओं के लिए विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिता में 60 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, 600 मीटर दौड़, शॉटपुट तथा भाला फेंक जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं। शॉटपुट में बालकों के लिए 1 किलोग्राम तथा बालिकाओं के लिए 500 ग्राम वजन निर्धारित है। भाला फेंक में बालकों के लिए 600 ग्राम और बालिकाओं के लिए 500 ग्राम का भाला होगा।

जिला प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 14 अगस्त तक ट्रायल देकर चयनित हो सकते हैं। इसके लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो (मो. 8102574441) तथा कोच करमू मंडल (9113142822) से संपर्क करने को कहा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का AFI UID नंबर होना आवश्यक है। जिन खिलाड़ियों का UID नहीं बना है, उन्हें शीघ्र UID बनवाने की सलाह दी गई है। इसके लिए www.jdianathletic.in वेबसाइट पर पंजीकरण किया जा सकता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
