• Sat. Aug 8th, 2026

हजारीबाग में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

admin's avatar

Byadmin

Aug 8, 2026
crescent ad

 

 

 

हजारीबाग/ बड़का गांव में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की लगातार जारी कार्रवाई में एक और बड़ी सफलता मिली है। बड़कागांव एवं गिद्दी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में प्रिंस खान एवं राहुल दूबे गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से देशी पिस्टल, बम, जिंदा गोली, खोखा, मिस फायर गोली, मोबाइल फोन और गैंग के पर्चे बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के बाएं पैर में गोली भी लगी है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव अमित आनंद के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने 7 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य अंकित कुमार पांडेय को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसके मोबाइल फोन की जांच में टेलीग्राम के माध्यम से गैंगस्टर प्रिंस खान तथा केएसएस संगठन के अन्य सदस्यों से कॉल और चैट के साक्ष्य मिले। पुलिस के अनुसार, अंकित राहुल दूबे गैंग के संपर्क में भी था।

25 जुलाई की गोलीबारी में संलिप्तता का खुलासा

पुलिस की पूछताछ में अंकित कुमार पांडेय ने कथित रूप से स्वीकार किया कि प्रिंस खान के निर्देश पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 25 जुलाई की रात बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल स्थित ट्रांसपोर्ट रोड पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा केएसएस संगठन के नाम से पर्चे छोड़ने की बात भी सामने आई। इस मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 133/26, दिनांक 25.07.2026 दर्ज है।

पुलिस ने बताया की अंकित की निशानदेही पर इस घटना में शामिल दो अन्य सक्रिय सदस्यों ओम प्रकाश पांडेय उर्फ कौशल एवं कुणाल कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया।

*हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग*

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पिपराडीह गांव के समीप बंद पड़े गैस प्लांट में घटना में इस्तेमाल हथियार एवं अन्य सामग्री छिपाकर रखी गई है।

पुलिस के अनुसार एसआईटी टीम आरोपियों को साथ लेकर बरामदगी के लिए वहां पहुंची।

बरामदगी के दौरान अंकित कुमार पांडेय कथित रूप से छिपाकर रखा गया देशी पिस्तौल लेकर भागने लगा और पुलिस बल की ओर फायर कर दिया। पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें अंकित के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घटनास्थल से हथियार, बम और पर्चे बरामद किए गए।

इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 141/26, दिनांक 08.08.2026 दर्ज किया गया है।

गिद्दी में हथियार-बम सप्लायर भी गिरफ्तार

इसी अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि करमा कुमार साहु सोशल मीडिया एप के माध्यम से राहुल दूबे एवं प्रिंस खान गिरोह के संपर्क में रहकर गिद्दी थाना क्षेत्र तथा हजारीबाग के कोलियरी क्षेत्रों में हथियार और बम की सप्लाई करता है।

पूछताछ में पुलिस के अनुसार, करमा कुमार साहु ने गिरोह के लिए हथियार एवं बम उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की।

पुलिस का दावा है कि गिरोह द्वारा व्यापारियों, ठेकेदारों, कोयला कारोबारियों एवं कोयला कंपनियों में भय का माहौल पैदा कर लेवी एवं रंगदारी वसूली के लिए हथियार, बम और फायरिंग का इस्तेमाल किया जाता था।

करमा कुमार साहु की निशानदेही पर 8 अगस्त को साधु कुटिया जंगल से छिपाकर रखे गए दो देशी बम एवं देशी पिस्टल की मैगजीन बरामद की गई। उसे गिरफ्तार कर गिद्दी थाना कांड संख्या 22/26, दिनांक 08.08.2026 दर्ज किया गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*

अंकित कुमार पांडेय, पिता-अरुण कुमार पांडेय, ग्राम पिपराडीह, थाना बड़कागांव, हजारीबाग।

ओम प्रकाश पांडेय उर्फ कौशल, पिता-अवध किशोर पांडेय, ग्राम शिवाडीह, थाना बड़कागांव, हजारीबाग।

कुणाल कुमार पांडेय, पिता-रामप्रवेश झा, मेन रोड, पतरातु, थाना पतरातु, जिला रामगढ़।

करमा कुमार साहु, पिता-हरि साहु, पतरातु बाजार, थाना पतरातु, जिला रामगढ़।

पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद

देशी बम – 02

देशी पिस्टल – 01

जिंदा गोली – 01

खोखा – 01

मिस फायर गोली – 01

मोबाइल फोन – 05

गैंग के पर्चे – 04

एसआईटी टीम में ये अधिकारी और जवान रहे शामिल

कार्रवाई में एसडीपीओ बड़कागांव अमित आनंद, पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा, दीपक कुमार सिंह, मो. इकबाल हुसैन, नेमधारी रजक, वेद प्रकाश पांडेय, रथु उरांव, सागेन मुर्मू, निशांत केरकेट्टा, बिट्टू रजक, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, राकेश खवास सहित तकनीकी शाखा एवं संगठित अपराध शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा थाना सशस्त्र बल शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *