
Adityapur : आदित्यपुर स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) द्वारा ऑटो क्लस्टर सभागार में सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के सम्मान में स्वागत सह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, चोरी, नशे के कारोबार, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग जैसी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि उद्योगों के विकास के लिए सुरक्षित वातावरण आवश्यक है और नए एसपी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।
उद्यमियों ने बस्तियों में फैल रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाने, कारखानों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा हाल की चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग उठाई। एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि पुलिस और उद्योगपति मिलकर टीम भावना से काम करें।
उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरी और अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता है तथा ट्रैफिक व पार्किंग समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी संजय कुमार, आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर और ट्रैफिक प्रभारी राजू समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच पर एसिया के उपाध्यक्ष राजीव रंजन मुन्ना, महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, पूर्व महासचिव दशरथ उपाध्याय, विनोद सिंह, चतुर्भुज केडिया, देवांग गांधी, संजय सिंह और रतन लाल अग्रवाल समेत कई प्रमुख उद्यमी व पदाधिकारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
