• Wed. Aug 5th, 2026

कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, नए मतदाताओं को मतदाता पंजीकरण के लिए किया गया जागरूक

admin's avatar

Byadmin

Aug 5, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा, 05 अगस्त।

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 अभियान के तहत कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में आज #NewVoters अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकाय सदस्य, पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को भारत निर्वाचन आयोग के ECI NET मोबाइल ऐप के माध्यम से मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र विद्यार्थियों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का आह्वान किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री का भी प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर माननीय कुलपति ने विद्यार्थियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा प्रत्येक पात्र युवा से मतदाता सूची में पंजीकरण कराने की अपील की। कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित समय पर #NewVoters अभियान का सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *