• Tue. Aug 4th, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर केंदुआ में श्रद्धांजलि सभा का अयोजन

admin's avatar

Byadmin

Aug 4, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)झारखंड के जननायक आंदोलन कारी पूर्व मुख्यमंत्री,राज्यसभा सांसद सह केंद्रीय कोयला खान मंत्री एवं पद्मभूषण सम्मानित स्व0 दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को केंदुआ पुल स्थित में जेएमएम नेता धनबाद महानगर संगठन सचिव के नेतृत्व मे श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर केंदुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय ने दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने गुरुजी के संघर्षमय जीवन, झारखंड आंदोलन में उनके अतुलनीय योगदान तथा आदिवासी,मूलवासी, किसान, मजदूर एवं शोषित-वंचित समाज के अधिकारों के लिए किए गए आजीवन संघर्ष को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान “दिशोम गुरु अमर रहें” और “जब तक सूरज चाँद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंजमय हुआ। मौके पर महादेव हांसदा,संजय चौहान,चांद परवेज,राम प्रसाद, साधु अंसारी, इंद्रदेव यादव, सुरेंद्र चौरसिया, महेश कुमार, मोती लाल मरांडी, शमशाद अंसारी, विनय कुमार सिंह,अजमल अंसारी, खैरुद्दीन अंसारी, बंटी कुमार,अजमल अंसारी,सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के गणमान्य पदाधिकारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *