• Tue. Aug 4th, 2026

सरायकेला : तिरुलडीह गैस सिलेंडर चोरी कांड का उद्भेदन *3 गिरफ्तार, 64 सिलेंडर बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 4, 2026
crescent ad
सरायकेला : चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में शिव प्रकाश कुमार ने प्रेस वार्ता करके जानकारी दिया ,तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सापादा स्थित सारथी इण्डेन गैस गोदाम से 56 सिलेंडर चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।
एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ चांडिल के नेतृत्व में गठित टीम ने सदाब आलम उर्फ बटर, बाबु गोराई और मनीष कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों की निशानदेही पर मानगो के टैंक रोड और दाईगुट्ट से कुल 64 गैस सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप JH05DW-4807 और पल्सर बाइक JH05BN-7028 भी जब्त की।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *