• Sat. Jul 25th, 2026

धनबाद के कलाकारों के सपनो को रंगशाला 2026 से मिली उड़ान : बिजय झा

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2026
crescent ad

 

धनबाद : कला और कलाकार ही ऐसे हैं जो अपनी सभ्यता और संस्कृति को देश दुनिया मे फैला सकते हैं। ऐसे में आज जो युवा और थिएटर आर्टिस्ट रंगशाला 2026 में प्रशिक्षण प्राप्त किये हैं उन्होंने साबित कर दिया है कि वे अपने हौंसले को उड़ान देने के लिए तैयार हैं। यह बातें पूर्व बियाडा चेयरमैन सह समाजसेवी बिजय झा ने कही। वे शुक्रवार को विवाह भवन लुबी सर्कुलर रोड में द ब्लैक पर्ल्स धनबाद, आल इंडिया कल्चरल कॉउंसिल और रंग संस्कार थिएटर ग्रुप की और से आयोजित सात दिवसीय थिएटर और कैमरा एक्टिंग वर्कशॉप रंगशाला 2026 के प्रमाण पत्र सह समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

झा ने कहा कि धनबाद में मंचन के लिए जगह नहीं है। जिला प्रशासन और सरकार को चाहिए किस सस्ते में प्रैक्टिस के लिए जगह उपलब्ध कराए। विशिष्ट अथिति जीटा अध्यक्ष अमितेश सहाय ने कहा की बहुत कम लोग है कि जो कला के प्रति समर्पित हैं। ऐसी ही संस्थाओं में द ब्लैक पर्ल्स सबसे आगे है। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं भी दिया। सिंह मेंशन परिवार की छोटी बहू मिनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि कला का मोल वो जानती हैं। यही कारण है कि उनका काफी लगाव है। उन्हीने बताया कि वे खुद फैशन डिजाइनर है और काफी बड़ी फिल्मों के लिए काम कर चुकी हैं। वर्तमान में वे अपने ससुर स्व. सूर्यदेव सिंह की जीवनी पर बन रही वेब सीरीज पर काम कर रही हैं।

धनबाद के कलाकारों में है दम, पहली बार आयोजित हुई ऐसी कार्यशाला : सात्विक आईवीएफ की डॉ. नेहा प्रियदर्शनी ने कहा कि रंगशाला 2026 में अभियान्य, मेकअप, मुखौटा निर्माण, वौइस् मोदुलाशन समेत अनेक प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया। जो कलाकारों के साथ साथ अन्य वर्ग के लिए भी काफी लाभदायक है। उन्होंने भरोसा दिया कि कलाकारों को उनका हर सम्भव सहयोग मिलता रहेगा।

50 प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र : रंगशाला के समापन पर कुल 50 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान दिव्यांग प्रतिभागी रेखा मिश्रा समेत अन्य ने नृत्य की प्रस्तुति दी। संस्था की ओर से दोनो मुख्य प्रशिक्षक डॉ देश राज मीना व मोनालिशा दास और डॉ नेहा प्रियदर्शनी को लंदन में चिकित्सकों के सम्मेलन का संचालन करने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजिका शारदा गिरी, आयोजन समिति के राम प्रवेश, महताब, संजय, श्याम लाल समेत अन्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *