
चक्रधरपुर, 24 जुलाई 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कमेटी की ओर से शुक्रवार को चक्रधरपुर के पवन चौक पर कांग्रेस के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि कांग्रेस जनमत का सम्मान नहीं कर रही है और लगातार संसद की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नीट पेपर लीक समेत सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने का काम कर रही है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है और जनता से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक हितों के लिए संसदीय कार्यवाही को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

मौक़े पर पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, मालती गिलुवा, डॉ. विजय सिंह गागराई, तीरथ जामुदा, अमरेश प्रधान, सुरेश साव, अनूप दुबे, गोरखनाथ बोदरा, दीपक सिंह, केदारनाथ नायक, कृतिवास प्रधान, दुर्योधन प्रधान, संदीप साव, उदय रजक, त्रिदीप कुमार, पालू साव, रवि मिश्रा, मोहित साव, राम बाबू, काली विश्वकर्मा, शिवलाल रवानी, सोनी विश्वकर्मा, रिक्की छावड़ा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
