• Wed. Jul 22nd, 2026

Saraikela : मध्यान्ह भोजन कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मानदेय बढ़ाने और स्थायी नियुक्ति की मांग उठाई* *सरायकेला -खरसावां प्रतिनिधिमंडल ने विधायक श्री दशरथ गागराई को सौपा ज्ञापन*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 22, 2026
crescent ad
सरायकेला : – प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना( MDM) के अनुश्रवण सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर जिला सरायकेला -खरसावां कंप्यूटर आपरेटर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई से मुलाकात कर अपनी छह सूत्री मांगों से उन्हें अवगत कराया गया और मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा विभाग के प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत जिला व प्रखंड स्तर पर कार्यरत 288 कंप्यूटर ऑपरेटरों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निवारण की मांग की। मांगपत्र में मांगों का जिक्र करते हुए कहा गया कि कर्मचारियों के मानदेय में राज्यांश तथा राज्य योजना की राशि का अनुमोदन कर तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वर्षों से लंबित पदसृजन संबंधी संचिकाओं का शीघ्र निष्पादन, वर्तमान मानदेय को महंगाई के अनुसार सम्मानजनक स्तर पर निर्धारित करने तथा आकस्मिक, विशेष एवं मातृत्व अवकाश का लाभ प्रदान करने की भी मांग रखी गई।
संघ ने यह भी अनुरोध किया कि विभाग में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को पारा शिक्षकों व सीआरपी/बीआरपी की तरह ईपीएफ का लाभ तथा संविदा नियमावली के तहत समुचित अधिकार दिए जाएं। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जब इन्हें विभाग में बहाल किया गया था तब पारा शिक्षक व सीआरपी/बीआरपी के समान मानदेय प्राप्त हो रहा था, किन्तु बाद में उनके मानदेय में कटौती कर वर्तमान में केवल केंद्रांश के रूप में मासिक 12,000 रुपए ही मिलते हैं,
जबकि अन्य समकक्ष कर्मियों का मानदेय 25,000 रुपए से अधिक है। कम वेतन के कारण कर्मचारियों को परिवार पालन-पोषण में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।अखिल भारतीय कंप्यूटर आपरेटर संघ ने कहा कि विभाग को बार-बार लिखित अनुरोध व पत्राचार के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, जिससे कर्मियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।
प्रतिनिधि मंडल में राजाराम महतो (प्रखंड सरायकेला), गौतम कुमार साहू (खरसावां), संजय कुमार (कुचाई), अभिषेक सिंहदेव (गम्हरिया), अविनाश कुमार महतो तथा चक्रधरपुर व खूंटपानी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *