
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
पुटकी । बीसीसीएल पीबी एरिया में बुधवार को‘कोल नीर’ संयंत्र का केंद्रीय कोयला एवं ख़ान मंत्री जी. किशन रेड्डी के द्वारा दिल्ली से शाम को वर्चुअल उद्घाटन किया गया ।

वही पीबी एरिया में कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित एवं प्लांट का फीता काट कर शुभारंभ बीसीसीएल निर्देशक (एचआर) एम के रामैया एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा किया गया । तत्पशचात सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पौध देकर स्वागत एवं किया गया ।

मोके पर निर्देशक (एचआर) एमके रामैया ,निर्देशक (फाइनेंस) राजेश कुमार , पीबी एरिया के महाप्रबंधक जयंत कुमार दास, क्षेत्रीय प्रबंधक (मा.सा.) अभिषेक राय, क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) आशुतोष तिवारी, एवं मा. सं./प्रशासन विभाग के अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
