
सरायकेला -सोमवार दिनांक 20 जुलाई 2026 को द हंस फाउंडेशन (The Hans Foundation) एवं जिला स्वास्थ्य समिति, सरायकेला-खरसावां के मध्य गम्हरिया एवं राजनगर प्रखंडों में डायलिसिस केंद्र स्थापित करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
यह महत्वपूर्ण पहल उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितीश कुमार सिंह, आईएएस, सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन एवं अनुमोदन से संभव हो सकी। इस साझेदारी का उद्देश्य जिले के किडनी रोगियों को उनके निकट ही गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क डायलिसिस सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह, आईएएस, सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) श्री विनय कुमार सहित जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। द हंस फाउंडेशन की ओर से श्री शिशुपाल मेहता (Senior Regional Manager), श्री सैमुअल सिंह (Manager – Program) तथा श्री तौशीफ आलम (Project Manager) उपस्थित रहे।

इस एमओयू के अंतर्गत गम्हरिया एवं राजनगर प्रखंडों में 3-बेड क्षमता वाले आधुनिक डायलिसिस केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र में एक चिकित्सक (Doctor), दो डायलिसिस तकनीशियन (Dialysis Technicians), एक वार्ड असिस्टेंट (Ward Assistant) तथा एक हाउसकीपर (Housekeeper) की नियुक्ति की जाएगी, ताकि मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हो सकें।
इन केंद्रों में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को पूर्णतः निःशुल्क (Free of Cost) डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल से सरायकेला-खरसावां जिले के किडनी रोगियों को अपने जिले के भीतर ही समयबद्ध एवं सुलभ उपचार प्राप्त होगा, जिससे उन्हें लंबी दूरी की यात्रा एवं अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने इस पहल को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा विश्वास व्यक्त किया कि इन डायलिसिस केंद्रों के प्रारंभ होने से जरूरतमंद मरीजों को उनके घर के निकट ही उच्च गुणवत्ता की निःशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध होगी।
यह सहयोगात्मक पहल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा जनसामान्य को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
