• Tue. Jul 21st, 2026

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के साथ बर्बरता के विरोध में युवा राजद का सत्याग्रह, राज्यपाल को सौंपा मांग पत्र

admin's avatar

Byadmin

Jul 20, 2026
crescent ad

 

केंदुआ, धनबाद। नीट पेपर लीक की जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जंतर-मंतर पर 21 दिनों से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ हुई कथित बर्बरता के विरोध में युवा राजद ने सोमवार को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया।

 

एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की और संचालन पूर्व प्रदेश महासचिव उदय शर्मा ने किया। प्रदर्शन के बाद पांच सदस्यीय टीम ने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा।

 

प्रवीण कुमार ने कहा कि वांगचुक की स्थिति नाजुक है और सरकार की संवेदना खत्म हो चुकी है। प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता गुलशन खातून ने वांगचुक को जबरन उठाए जाने को कायरतापूर्ण बताया और कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में घोषित आपातकाल जैसी स्थिति है।

 

धरने को जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप यादव, कोषाध्यक्ष आर एन सिंह, युवा राजद के मुकेश यादव, गणेश यादव, अशोक भुईयां सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *